चितौड़गढ़ - गौड़ ब्रह्मण समाज सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न

चितौड़गढ़ - गौड़ ब्रह्मण समाज सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न

THE BHARAT NEWS 

CHITTORGARH NEWS: 14 जनवरी रविवार को चितौड़गढ गौड़ ब्रह्मण समाज सेवा संस्थान के गांधीनगर स्थित भवन में शिव दयाल गौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। युवा अध्यक्ष चेतन गौड़ ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने एवं समाज के नवीन भवन निर्माण और विधान द्वारा समाज के चुनाव के बारे में चर्चा की गई। समाज सदस्यों से वार्षिक सेवा शुल्क 2017 से 2023 तक प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया और 15 फरवरी अंतिम तारीख निश्चित की गई । बैठक में 17 मार्च को चुनाव संपन्न कराने की घोषणा की गई। महेश जोशी को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। बैठक में सचिव हरीश गौड़, कोषाध्यक दिनेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष दिनेश गौड़, वरिष्ठ सावरेलाल,हरिशंकर गौड़,रमेश गौड़,प्रमोद गौड़,शेखर, महेश जोशी ,प्रमोद,ललित,मनोहर शर्मा ,भवानी शंकर,अनिल भारद्वाज, अशोक शर्मा आदि उपस्थिति रहे।