नीट यूजी काउंसलिंग अगले आदेश तक स्थगित
नीट यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है, जो आज से शुरू होने वाली थी . हालांकि एजेंसी की ओर से अभी काउंसलिंग स्थगित करने के पीछे की वजह नहीं बताई गई है. जल्द ही नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी जा सकती है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी नीट यूजी पर 8 जुलाई को अदालत की सुनवाई का इंतजार करना चाहते हैं. शीर्ष अदालत 8 जुलाई को कई याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है, जिनमें 5 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं.

