मथुरा में मुख्तार अंसारी का शूटर एनकाउंटर में हुआ ढेर
मथुरा में मुख्तार अंसारी का शूटर एनकाउंटर में ढेर... एक लाख के इनामी की STF के साथ हुई मुठभेड़
यूपी के मथुरा (Mathura) में एसटीएफ (UP STF) के साथ हुई मुठभेड़ (encounter) के दौरान एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर और मुख्तार अंसारी का शूटर ढेर हो गया. इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है. मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर 40 से ज्यादा केस दर्ज थे.

