ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे मोहम्मद यूनुस

ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे मोहम्मद यूनुस

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस मंगलवार को ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे. उन्होंने यहां पहुंचकर हिंदू समुदाय के लोगों से मुलाकात की. बता दें कि मोहम्मद यूनुस ने ऐसे समय पर हिंदू मंदिर का दौरा किया है, जब बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों से हिंदुओं पर हमले बढ़े हैं. मोहम्मद यूनुस ने ढाकेश्वरी मंदिर में कहा कि देश को संकट की स्थिति से बाहर निकालने के लिए लोगों को बांटने की बजाए उन्हें एकजुट करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि हम ऐसा बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, जो एक परिवार की तरह हो और परिवार के भीतर भेदभाव और झगड़े का सवाल ही नहीं उठता. हम सभी बांग्लादेश के लोग हैं. हम सभी ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम यहां शांति से रह सकें.