फतेहपुर पुलिस

फतेहपुर पुलिस


आज दिनांक 09/07/2023 को परिवार परामर्श केंद्र/ऐच्छिक ब्यूरो पुलिस कार्यालय फतेहपुर में   श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल निर्देशन में व श्रीमान  क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना कांति सिंह द्वारा व ऐच्छिक ब्यूरो  के  सदस्यगण ,  श्रीमती ललिता रस्तोगी ,श्री मती सुनीता गर्ग, श्री मोहमद जावेद,  श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, श्री सुरेश चंद्र जायसवाल ,के द्वारा पारिवारिक पति पत्नि विवाद से सबंधित प्रार्थना पत्र  46प्रकरण पति पत्नी विवाद से संबंधित सुने गए जिसमे 4 प्रकरण में पीड़िता व विपक्षी पति को बिठाकर काउंसलिंग कराकर  मनमुटाव के चलते टूटने के कगार पर पहुंचे 04 दंपतियों के रिश्तों को बचाया गया  ।  पीडिता की समस्या सुनी गयी   उभय पक्षों को बैठा कर काउन्सलिंग किया गया बिना किसी दबाव के मतभेद खत्म   कर एक साथ रहने हेतु तैयार होने के उपरान्त समझौता  कराया गया तथा दोनो पक्ष में पुनः आवेदिका व  विपक्षी पति  के मध्य सम्बन्ध मे मिठास लाई गई  व टूटते हुए घर को पुन बसाया गया, 2 प्रकरण में एफ आई आर की संस्तुति की गई तथा 6 प्रकरण निरस्त किए गए 34 प्रकरण में मध्यस्था हेतु अग्रिम तिथि दी गई मौके पर सहयोगार्थ  महिला आरक्षी, ममता,संध्या गौतम ,पीआरडी रीना सिंह,सबिता  मौजूद रहे।