प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की हुई शुरुआत, जिला स्तरीय बैठक के बाद बनी रणनीति
प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की हुई शुरुआत, जिला स्तरीय बैठक के बाद बनी रणनीति
बलरामपुर:-पत्रकार संगठन प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरुआत आज से हो गई है.. आज मुख्यालय के सर्किट हाउस में बैठक के बाद जिले भर से पत्रकारों की टीम ने कार्यकारिणी का विस्तार करने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरुआत की...

बता दें कि प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर जिले में एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा हो चुका है और इसमें सभी विकासखंडों के सैकड़ो पत्रकार अपनी सहभागिता निभा चुके हैं.. जिला पदाधिकारी और ब्लॉक पदाधिकारी की मौजूदगी में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया था और इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर के रजिस्ट्रेशन को लेकर था जिसकी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है.

