बांक घाट कटिंग के नाम पर किया गया घोर भ्रष्टाचार, कलेक्टर से हुआ शिकायत भाजपा ओड़गी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी व बिहारपुर रामेश्वर बैश के द्वारा दी गई उग्र आंदोलन चेतावनी
बांक घाट कटिंग के नाम पर किया गया घोर भ्रष्टाचार, कलेक्टर से हुआ शिकायत
भाजपा ओड़गी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी व बिहारपुर रामेश्वर बैश के द्वारा दी गई उग्र आंदोलन चेतावनी
ओड़गी/बिहारपुर- भटगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार बड़ी बड़ी विकास कार्यों की दावा करतीं है. परन्तु सभी दावे भ्रष्टाचार में तब्दील होते हुए नजर आते है. अभी ताज़ा मामला जिले के ओड़गी विकास खंड का है जहां पर ओड़गी - बिहारपुर मुख्य मार्ग में बांक घाट का कटिंग करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा स्वीकृत प्रदान किया गया था. जिसमें ग्रामीणों के द्वारा निर्माण कार्य में घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है.
ओड़गी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी व बिहारपुर रामेश्वर बैश ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ओड़गी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी व बिहारपुर रामेश्वर बैश ने मंगलवार को सूरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बांक घाट कटिंग के नाम पर मात्र दो जगह मोड़ में सीसी रोड निर्माण कर दिया गया है। घाट कटिंग के नाम पर शासन के साथ संबंधित विभाग के द्वारा छलावा किया गया है। जिससे क्षेत्र की आम जनता को कोई फायदा नहीं हुआ है विभाग द्वारा मात्र खानापूर्ति की गई है जबकि क्षेत्र की जनता को बैढ़न जाने का एकमात्र मार्ग यही मार्ग है परंतु घाट के कारण बड़ी गाड़िया नहीं जा पाती है। विभाग द्वारा गोलमाल किये जाने से आम जनता के मध्य अत्याधिक असंतोष की स्थिति निर्मित है ।
15 दिवस के भीतर करें कार्यवाही अन्यथा करेंगे उग्र आन्दोलन
मंडल अध्यक्षों के द्वारा यह भी कहा गया है कि उक्त कार्य की जाँच कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जावे तथा घाट कटिंग कराकर रोड चौड़ीकरण का कार्य कराये अन्यथा 15 दिवस के भीतर क्षेत्र की जनता के द्वारा उग्र आन्दोलन किया जावेगा । जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।

