अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय कोरर में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत रंगोली एवं बैलेट मशीन का प्रदर्शन किया गया
अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय कोरर में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत रंगोली एवं बैलेट मशीन का प्रदर्शन किया गया
कांकेर - कोरर:- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय कोरर के प्राचार्य शिवराज टांडिया के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षक नितिन ध्रुव द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् रंगोली बनाकर एवं बैलेट मशीन का प्रदर्शन कर किया गया साथ ही छात्र संघ के चुनाव का आयोजन विधिवत नामांकन एवं नाम वापसी, नामांकन में त्रुटि, नामांकन की स्कुटनी,जैसी प्रकिया के साथ साथ मतदान में पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी क्रमांक 1,2,3 की नियुक्ति आब्जर्वर एवं मतगणना जैसी प्रकिया से अवगत कराया गया पूरी प्रक्रिया के दौरान भारती देवांगन पीठासीन अधिकारी, क्रमशःमतदान अधिकारी क्र 1कल्याणी साहु, मोनिका जुर्री, खुशबू साहु रहे आब्जर्वर के रूप में किशोर गड़हे एवं यामिनी मरकाम ने मतदान की पुरी प्रकिया में सहयोग किया इस अवसर पर कंचन ठाकुर मोनिषा मरई , जनक कोमरा,राजेश शुक्ला,भरत श्रीवास्तव,अरूण केमरो, नितिन ध्रुव ,शिवेन्द्र सिंहा, किशोर कुमार खडहे उपस्थित रहे उक्त जानकारी एन सी सी प्रभारी दुष्यंत सोनकर ने दी ।

