सिंगरौली नौगढ़ स्थित में रोड में डिवाइडर से टकराए बाइक सवार एक की मौत
*मोटर साइकिल सवार 2 युवक डिवाइडर से टकराए*
*एक की मौके पर हुई मौत,दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल,इलाज जारी*
*जर्नलिस्ट प्रवीण तिवारी. ✍️*
*द भारत न्यूज सिंगरौली।।* कोतवाली थानाक्षेत्र के कन्वेयर बेल्ट के पास हुए सड़क हादशे में मोटर साइकिल सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादशे के संबंध में कोतवाली वैढन प्रभारी निरीक्षक सुदेश तिवारी से हासिल जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम नीलेश शाह पिता राममिलन शाह उम्र 17 वर्ष निवासी चंद्रमा टोला कचनी थाना कोतवाली वैढन तो वहीं घायल युवक का नाम मनीष शाह पिता भोला प्रसाद शाह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम जोबगढ़ थाना बरगवा का बताया जा रहा है। हादसे के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में थे और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। जिसमे निलेश शाह नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मनीष शाह नामक युवक का दाहिना हाथ टूट गया है। जिसकी जानकारी लगते ही कोतवाली वैढन की पुलिस टीम ने आनन फानन में मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां इलाज जारी है। वहीं पुलिस टीम ने मृतक समेत घायल युवक के परिजनों को सूचित किया है। मोटरसाइकिल पल्सर बाइक बताई जा रही है जिसका नंबर MP66MK9924 बताया जा रहा

है।।

