बिहार :-वैशाली जिले के पुलिसकर्मी ने की शराब की तस्करी

बिहार :- हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क बिहार की बड़ी खबर वैशाली जिला से है। वैशाली जिले के आरक्षीअधीक्षक रवि रंजन ने बताया की सराय थानाध्यक्ष एवं मलखाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है। यह कार्रवाई थाने के मलखाना में रखी शराब की बोतलें की तस्करी करने कि मामले में की गई है। थाने से हो रही थी शराब की तस्करी :- बताते चले की वैशाली जिला के सराय थाना परिसर में पटना के विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई की। विशेष टीम ने माल खाने में रखे शराब को पिकअप बैन से तस्करी के लिए बाहर ले जाने की तैयारी के दौरान ही पकड़ लिया गया था। पिकअप बैन के करीब 945 लीटर शराब बरामद किया गया था। शराब लगे पिकअप वाहन को जप्त करने के साथ ही पांच तस्करों की गिरफ्तारी किया गया। विशेष टीम की कार्रवाई के बाद जिले के आरक्षी अधीक्षक रवि रंजन भी पहुंच कर छानबीन की थी। छानबीन के दौरान आरक्षी अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष विदुर कुमार एवं मलखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार संतरी सुरेश सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही इन सभी के खिलाफ विभागीय प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

बिहार :-वैशाली जिले के पुलिसकर्मी ने की शराब की तस्करी
बिहार :-वैशाली जिले के पुलिसकर्मी ने की शराब की तस्करी