कुल्हाड़ी से मार कर महिला की हत्या, राजपुर पुलिस की टीम मौके पर मौजूद 

कुल्हाड़ी से मार कर महिला की हत्या, राजपुर पुलिस की टीम मौके पर मौजूद 

कुल्हाड़ी से मार कर महिला की हत्या, राजपुर पुलिस की टीम मौके पर मौजूद 

रोहित यादव / बलरामपुर  :- जिले के राजपुर थाना अन्तर्गत ग्राम सेवारी के बसियापारा एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। महिला के गले पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक घर के अंदर खून से लथपथ हालते में महिला का शव मिला है। महिला के गले पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। मौके से कुल्हाड़ी भी मिला है। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी। दरवाजा की कुंडी तोड़कर आरोपी अंदर दाखिल हुआ और महिला के गले पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। बहरहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।