मूसलाधार बारिश से आंध्र और तेलंगाना में बाढ़ जैसा हालत
मूसलाधार बारिश से आंध्र और तेलंगाना के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. दोनों ही राज्यों में बाढ़-बारिश से अब तक करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है.सबसे ज्यादा हालत विजयवाड़ा में खराब हैं. यहां कुछ इलाकों में 10 फीट तक पानी भरा है.
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ बचाव के लिए एनडीआरएफ की 26 टीमें तैनात की गई हैं. अधिकारियों ने आज (सोमवार) जानकारी दी कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 26 टीमों को तैनात किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी राज्यों में पहले से ही 12 टीमें तैनात हैं, 14 और भेजी जा रही हैं. अधिकारियों ने कहा कि 14 टीमों में से आठ को देश भर के विभिन्न स्थानों से हवाई मार्ग से लाया जा रहा है.

