घूस लेते पकड़ा गया रेलवे का इंजीनियर, CBI टीम ने आवास से रंगे हाथ दबोचा
घूस लेते पकड़ा गया रेलवे का इंजीनियर, CBI टीम ने आवास से रंगेहाथ हाथ दबोचा
यूपी के देवरिया जिले में सीबीआई की टीम ने एक रेलवे इंजीनियर को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. उसके द्वारा रेल ट्रैकमैन से 50 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही थी. इससे तंग आकर ट्रैकमैन ने सीबीआई से शिकायत कर दी. जिसपर लखनऊ से आई सीबीआई की टीम ने आरोपी इंजीनियर को दबोच लिया.
पूरा मामला सलेमपुर रेलवे स्टेशन का है, जहां रेल ट्रैकमैन से घूस लेते सीनियर सेक्शन इंजीनियर को सीबीआई टीम ने पकड़ा है. बताया जा रहा है कि ट्रैकमैन का ट्रांसफर हो गया था, कार्यमुक्त करने के एवज में सेक्शन इंजीनियर द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. इससे आजिज होकर रेल ट्रैकमैन ने सीबीआई को शिकायत की, जिसके आधार पर यह कार्रवाई बुधवार रात को हुई.

