भेंडरी में घटिया निर्माण कर जल जीवन मिशन योजना का पैसा गटक रहे ठेकेदार, विभाग गहरी नींद में
भेंडरी में घटिया निर्माण कर जल जीवन मिशन योजना का पैसा गटक रहे ठेकेदार, विभाग गहरी नींद में
बलरामपुर:- एक तरफ सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके जल मिशन नल जल योजना संचालित कर रही है.ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक पानी पहुंचाया जा सके. लेकिन इस योजना के ठेकेदार अपने मनमाने तरीके से लो क्वॉलिटी का काम कर रहे हैं. जिस जगह भी नल जल योजना का काम चल रहा है. उस जगह पीएचई विभाग के ना एसडीओ और ना ही इंजीनियर उसकी जांच पड़ताल करने के लिए जाते हैं. फसरों के दौरा नहीं करने से ठेकेदार मनमानी से काम कर रहे हैं.जिसकी वजह से घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है. ऐसे में ठेकेदारों को संबंधित अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त होने के आरोप लग रहे हैं. ग्राम पंचायत भेंडरी के ग्रामीणों का कहना है कि ''अधिकारी काम पर आते नहीं और ठेकेदार के मनमाने ढंग से गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कर रहे हैं. जिससे जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है
जब हमने इस मामले में ठेकेदार से बात करना चाहा तो उन्होंने हमारा फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा

