संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दो वरना जिले की पांचों विधानसभा पर समाज हित सर्वोपरि रहेगा 

संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दो वरना जिले की पांचों विधानसभा पर समाज हित सर्वोपरि रहेगा 

राजगढ़। मेघवाल जांगड़ा समाज के द्वारा आज पचौर नगर मैं विशाल वाहन रैली एवं भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जिले के समस्त मेघवाल जांगड़ा समाज के लोगों ने एकत्रित होकर सामाजिक कुरीतियों एवं समाज में चल रहे संगठनों को एक साथ एक मंच पर लाने का काम किया 

। साथ ही अभी हाल ही में 6 तारीख को सभी संगठनों को एक साथ एकत्रित कर एक नई कोर कमेटी का गठन भी किया गया था जिसके नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा भाईचारा सम्मेलन में उपस्थित रहे नई कोर कमेटी बनाने का मकसद मेघवाल समाज, जांगड़ा समाज, मेघवाल परिषद, मेघवाल महासंघ, एवं अन्य संगठनों के नाम से जाने जाने वाली समाज को एकत्रित कर एक ही मंच पर लाया गया और इन सभी के ऊपर कोर कमेटी मेघवाल/जांगड़ा बनाई गई जिसका निर्णय सर्वमान्य होगा ।

बिना कोर कमेटी के अब जिले में जांगड़ा मेघवाल समाज का कोई भी आयोजन नहीं किया जाएगा । इसी के चलते आज पचोर नगर में विशाल वाहन रैली एवं भाईचारा सम्मेलन जिले के सेंटर प्वाइंट पचोर में आयोजन किया गया । जिसमें समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक बातों पर विचार विमर्श किया गया । मेघवाल जांगड़ा समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिले व के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में एवं आर्थिक रूप से मजबूत होने की बात कही गई राजनीतिक माहौल भी भाईचारा सम्मेलन में देखने को मिला जिसमें जिले की सारंगपुर विधानसभा पर भी चर्चा हुई सभी वक्ताओं के द्वारा सारंगपुर विधानसभा में मेघवाल जांगड़ा समाज को प्रतिनिधित्व पर जोर दिया गया जिसमें कांग्रेस बीजेपी बीएसपी एवं अन्य दलों से अपने उम्मीदवारों की दावेदारी न मिलने पर जिले की सभी विधानसभा सीटों एवं संसदीय सीट पर अपने उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में लाने की सहमति पर भी जोर दिया गया ! साथ ही शहरी क्षेत्र में निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की भी बात की गई नवनियुक्त कोर कमेटी को विस्तार देकर समाज में चल रही विभिन्न कुरीतियों को दूर करने का काम करने की बात भी की । जिसमे मेघवाल जांगड़ा समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, राजेश कुमार बंधेवाल, प्रताप वर्मा बीएसपी, संजय सूर्या जनपद सदस्य राजेश रातलिया, जगदीश वर्मा अज्जाक्स, रामचंद्र जलालिया, फूल सिंह वर्मा, मोहन वर्मा, शिवनारायण जांगड़े, मनोहर कटारिया, कमल धनवाल, गौरीशंकर सूर्यवंशी, देव वर्मा, जगदीश मंडोलिया, मुकेश मेघवाल, लखन वर्मा, अंतर वर्मा, गोविंद वर्मा, रामप्रसाद जी, जगदीश वर्मा, अमृतलाल दुगारिया, आदि जिले के कई हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।