जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव का ऐलान

जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव का ऐलान

भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर तीन बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है जिसमें जम्मू-कश्मीर के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान होगा. इसके अलावा आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भी तारीखों का ऐलान होगा. 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे. हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा के अधिकारियों के साथ इस संबंध में मीटिंग भी की थी.