शिक्षामित्र के खिलाफ अभिभावको ने खोला मोर्चा।

शिक्षामित्र के खिलाफ अभिभावको ने खोला मोर्चा।

निचलौल। विकास खंड निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा बकुलडीहा में कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र के खिलाफ गांव के अभिभावकों ने एकजुट होकर प्रधानाध्यापक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की। अभिभावकों द्वारा बताया गया कि शिक्षामित्र के नियमित विद्यालय पर उपस्थिति न होना तथा स्कूल से हमेशा गायब होने के कारण उन्होंने प्रधानाध्यापक को शिकायती पत्र सौंपा है। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षामित्र विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने नहीं जाते बल्कि केवल विद्यालय खुलने पर समय समय पर अपना हाजिरी लगा कर चले जाते। शिक्षामित्र की इस तरह की लापरवाही लगभग सालो से देखते हुए अभिभावकों को अपने बच्चो का भविष्य अंधकार में देखकर बौखलाए हुए हैं। प्रधानाचार्य को शिकायती पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। सभी अभिभावकों का कहना है कि शिक्षामित्र रामविशुन यादव विद्यालय के समय अधिकतर अपने गृह कार्य में व्यस्त रहते हैं। इस संबंध में प्रधानाध्यापक रामदयाल यादव ने बताया कि अभिभावको द्वारा उन्हें शिकायती पत्र मिला है। उनके द्वारा उच्चाधिकारी को शिकायती पत्र सौप दिया गया है। आगे मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।