ओड़गी क्षेत्र में खेत से खलिहान तक भीगा धान, मुसीबत में किसान
ओड़गी क्षेत्र में खेत से खलिहान तक भीगा धान, मुसीबत में किसान
रोहित यादव / सूरजपुर- मिचौंग तूफान व पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के ओड़गी विकास खंड में हो रही बेमौसम बारिश से खेत से खलिहान तक धान भीग गया है। धान कटाई का काम अभी चल ही रहा था। खलिहान में पहुंचे धान की मिसाई भी नहीं हुई है। ऐसे में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से किसान मुसीबत में आ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद ही मौसम साफ होने की संभावना है. ऐसे में ओड़गी क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है. किसानों को डर सता रहा है कि बेमौसम बारिश से किसानों का साल भर का कमाईं डूब जाएगा. ऐसे ही रूक रूक बारिश होगी तो भींगे हुए धान में अंकुरण आ जाएगा और भारी नुक़सान का मार खाना पड़ेंगा. किसानों के चेहरों पर साफ तौर पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है.अब देखने वाली बात है आगे क्या होता है.

