एनएसयूआई विधान सभा सचिव बने रोहित यादव
एनएसयूआई विधान सभा सचिव बने रोहित यादव
सूरजपुर :- एन.एस.यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के अनुमोदन से बलरामपुर जिला प्रभारी, प्रदेश महासचिव अनुराग सिंह एवं जिला अध्यक्ष रूपेश यादव के मार्गदर्शन में तथा सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता के सहयोग से रोहित यादव को प्रतापपुर विधानसभा सचिव नियुक्त किया गया । छात्र संगठन की इस नियुक्ति से प्रतापपुर विधान सभा में हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त एनएसयूआई के प्रतापपुर विधानसभा के सचिव रोहित यादव ने पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार करते हुए कहा कि जिस पद का दायित्व उन्हें दिया गया है उसे पूरी जिम्मेदारी पूर्वक छात्र हित में कार्य करके पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करूंगा।

