ऑनलाइन फ्रेंड के बुलावे पर होटल आई लड़की, जान बचाने की लगाई गुहार

ऑनलाइन फ्रेंड के बुलावे पर होटल आई लड़की, जान बचाने की लगाई गुहार

इस जमाने में ऑनलाइन धोखाधड़ी और क्राइम से हर किसी को बचने की जरूरत है. पैसों की ऑनलाइन धोखाधड़ी तो आम बात है लेकिन कई बात निर्दोष लड़के-लड़कियां परेशानी में घिर जाते हैं. एक ऐसी ही घटना सामने हैं.

इसमें एक लड़की अपने एक ऑनलाइन फ्रेंड पर भरोसा कर उससे मिलने भागे-भागे होटल आ पहुंची. फिर वहां उसके साथ जो हुआ उस रूह कंपाने वाली थी. फिर लड़की किसी तरह अपने माता-पिता को अपना लोकेशन भेजने में सफल हुई. फिर करीब 20 दिनों बाद पुलिस वहां पहुंची और लड़की को बचाने में कामयाब हुई.

दरअसल, यह घटना है हैदराबाद की. यहां की पुलिस की एक शाखा 'शी टीम्स' ने 18 वर्षीय लड़की को मुक्त करवाया. इस लड़की को एक इंजीनियरिंग छात्र ने 20 दिनों से यहां एक होटल के कमरे में बंद करके रखा. इंजीनियरिंग के एक छात्र ने छात्रा से कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती की थी.

सूत्रों ने बताया कि लड़की को शनिवार को छुड़ाया गया और 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. सूत्रों के अनुसार, उसके खिलाफ नारायणगुडा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रांसगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.