आनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितों के कुल 138337.00 रूपये साइबर क्राइम ने वापस कराये...

प्रयागराज : वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आम जनमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य से लगातार सार्थक प्रयास करते हुये क्राइम ब्रांच की साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम द्वारा साइबर अपराध के पीड़ितों के कुल 138337.00/- रुपये (एक लाख अड़तीस हजार तीन सौ सैतीस रूपये) उनके बैंक खाते में वापस कराये गये । उक्त कार्यवाही से आम जनमानस मे पुलिस के प्रति विश्नास बढ़ा तथा पीड़ितों के द्वारा साइबर क्राइम सेल की टीम के सार्थक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। पीड़ितों का नाम पता- 1. रजत गुप्ता नि0 थाना कोतवाली प्रयागराज। फ्राड धनराशि - 94337.00 रुपये। वापस धनराशि - 73337.00 रुपये। 2. जैलेश कुमार नि0 मेजा प्रयागराज। फ्राड धनराशि - 68000.00 रुपये।वापस धनराशि - 65000.00 रुपये।

आनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितों के कुल 138337.00 रूपये साइबर क्राइम ने वापस कराये...