21 जुलाई को बड़ा सियासी खेल रचने की कोशिश में हैं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर? दिल्ली में होगा शक्ति प्रदर्शन!
दिल्ली।दिलीप दुगारिया
अपने ऊपर हुए हमले का जवाब देने के लिए दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करने पहुँचेंगे चंद्रशेखर आजाद।
मायावती को चुनौती देने के लिए और अपने ऊपर हुए हमले का जवाब देने के लिए दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करने पहुँचेंगे चंद्रशेखर, उनका कहना है कि इस प्रदर्शन में उनके साथ देश के तमाम नेता शामिल होंगे।
जल्द ही मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी बड़ी पदयात्रा निकालने वाले हैं, उन्होंने बताया कि इन तीनों राज्यों में भी उनकी पार्टी लड़ेगी चुनाव।
21 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन के बारे में चंद्रशेखर ने बताया:
▪️ सरकारी मशीनरी के दुरूपियोग के खिलाफ होगा विरोध प्रदर्शन।
▪️ जिन्होंने अन्याय की लड़ाई में साथ दिया वो सभी इन्वाइटेड हैं, देखते हैं अन्याय के खिलाफ कौन-कौन मैदान में आता है।
अपने ऊपर हुए हमले को लेकर बोले:
▪️ पुलिस ने कहा 3 गोली चली जबकि सिर्फ गाड़ी में ही 4 गोली चली थी।
▪️ सीबीआई जांच होनी चाहिए, मास्टरमाइंड अभी भी पर्दे के पीछे है, जो लोग पकड़े गए वो सिर्फ मोहरे हैं ।
▪️ दिल्ली पुलिस के ऊपर बीजेपी का दवाब है, मोबाइल फोन अभी तक जब्त नहीं हुए, आगे भी ऐसी घटना हो सकती है।
▪️ जिसका सामना नहीं हो सकता उसे खत्म कर दिया जाता है इसीलिए गोली चलाई गई।

