अमरोहा में 11वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत

अमरोहा में 11वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत

अमरोहा में मोबाइल पर वीडियो देखते समय कक्षा 11 के छात्र को हार्ट अटैक आ गया। पास में ही लेटे पिता की उस पर नजर पड़ी तो वो बेसुध हालत में था, बॉडी अकड़ चुकी थी। पिता ने उठाने का प्रयास किया लेकिन बॉडी में कोई हलचल नहीं हुई तो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत करार दे दिया। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की बात कही है। घटना सैदनंगली थाना क्षेत्र के ढक्का गांव की है।