सावन के अंतिम सोमवार पर कल्पवृक्ष पारिजात धाम भारी तादाद में उमड़ी भीड़

महाआरती का आयोजन कल्पवृक्ष सेवा समिति द्वारा प्रत्येक एकादशी को सायं काल 6.30 बजे होता है।

सावन के अंतिम सोमवार पर कल्पवृक्ष पारिजात धाम भारी तादाद में  उमड़ी भीड़
महाआरती करते हुए मुख्य यजमान
सावन के अंतिम सोमवार पर कल्पवृक्ष पारिजात धाम भारी तादाद में  उमड़ी भीड़

सावन के अंतिम सोमवार मैं कल्पवृक्ष पारिजात धाम पर भारी तादाद में उमड़ी भीड़ 

सुल्तानपुर। जिले के पौराणिक वृक्ष कल्पवृक्ष पारिजात मंदिर में सोमवार के अंतिम सोमवार को प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भीड उमड़नी शुरु हो गई । शिव भक्तों ने भोले बाबा का दर्शन करके परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने बाबा के चरणों में फूल माला धतूरा व दूध चढ़ने के बाद जलाभिषेक भी किया।

सायं काल महादेव की महाआरती हुई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती की और हर हर महादेव ओम नमः शिवाय के नारों से पूरा दिन मंदिर परिसर गूंजता रहा। महाआरती का आयोजन कल्पवृक्ष सेवा समिति द्वारा किया जाता है।

धाम परिसर में समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था साफ सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग देखने को मिला । महाआरती में अंकित श्रीवास्तव, विकास चौरसिया ,सत्यम चौरसिया, आशीष चतुर्वेदी ,बालकृष्ण, गोकुल प्रसाद, शनि मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, सतीश सिंह, अनिल सिंह ,  नितेश पाल ,पूनम त्रिपाठी ,अनुराधा, आदि सदस्य हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।