स्वच्छता दिवस उत्सव के तहत् कार्यालय परिसर में किया
स्वच्छता दिवस उत्सव के तहत् कार्यालय परिसर में किया गया साफ़ सफ़ाई
सिद्धार्थनगर
बताते चलें राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जयंती 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा 15 सितम्बर से लेकर 30 सितंबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान तथा 1 अक्टूबर से 2अक्टूबर तक स्वच्छता दिवस उत्सव प्रत्येक सरकारी संस्थाओं में आयोजित कराने का निर्देश शासन द्वारा निर्गत किया गया था।
उसी के उपक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय लोक निर्माण विभाग जनपद सिद्धार्थ नगर में अधिशासी अभियंता आर के वर्मा जी के अध्यक्षता में उत्सव के तहत् साफ़ सफ़ाई और स्वच्छता ही सेवा के प्रति जागरूकता अभियान को सभी कर्मचारी के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।

