विधानसभा मतदाता सूची में विशेष अभियान के तहत नाम जोड़ो अभियान अंतर्गत विशेष कैंप का आयोजन।
बिजावर - नगर परिषद बिजावर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर के समस्त 16 मतदान केंद्रों पर सभी बीएलओ द्वारा विधानसभा की मतदाता सूची में नाम जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है । इस कार्यक्रम अंतर्गत नए मतदाता, छूटे हुए मतदाता, लंबे समय से निवास कर रहे मतदाता, विधानसभा की मतदाता सूची में नाम जुड़े जाने का माननीय कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार विशेष कैंप अभियान शनिवार एवं रविवार को मतदान केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। आज नगर की कन्या शाला स्कूल भोलागिरी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिजावर तहसील के तहसीलदार इंद्र कुमार गौतम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिजावर संतोष सैनी, अशोक कुमार साहू, जावेद खान, महेश सांसिया, अजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, एजाज वेग, राम किशोर साहू, संजय कुमार सांसिया, हरिश्चंद्र जैन, रामप्रसाद अहिरवार, रमजान खान, खालिक वेग, गुलाम जिलानी खान, राजेश विश्वकर्मा, गजेंद्र सिंह पटेल, कालीचरण विश्वकर्मा, कार्तिक संसिया, मोहित गुप्ता, राजकुमार गुप्ता नगर के मतदाता एवं स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहा।



पत्रकार आशुतोष कौसकिया बिजावर