शाजापुर - आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन आया एक्शन मोड में गाडियों से हटवाए हुटर व राजनेतिक दलों के सांकेतिक चिन्ह
शाजापुर। सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार जिला शाजापुर में विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से त्वरित कार्यवाही के अनुक्रम में थाना यातायात शाजापुर द्वारा जिला मुख्यालय शाजापुर पर चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें मुख्यतः विधिवत नंबर प्लेट नहीं होना, नंबर प्लेट पर राजनैतिक पदनाम लिखे होना, नंबर प्लेट पर राजनीतिक दलों के सांकेतिक चिन्ह अथवा जाति धर्म के चिन्ह होने पर नियमानुसार हटाये जाने की कार्यवाही की गई। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर अनाधिकृत हूटर पाए जाने पर हूटर निकलवा कर नियमनुसार चालानी कार्यवाही की गई। सोमवार को हुई संयुक्त चालानी कार्यवाही में 55 चालानो में 33800 रुपए समन शुल्क वसूल किए गए। यातायात प्रभारी रविशंकर वर्मा द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशानुसार मुख्यालय एवं जिले मे निम्न कार्यवाही सतत रूप जारी रहेगी।

