रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र बागरा मंडल में अनुसूचित जनजाति मोर्चा का बैठक हुआ सम्पन्न
रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र बागरा मंडल में अनुसूचित जनजाति मोर्चा का बैठक हुआ सम्पन्न
बलरामपुर :- बलरामपुर अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह मरावी के नेतृत्व में रामानुजगंज विधानसभा के शक्ति केंद्र बागरा मंडल रामानुजगंज में अनुसूचित जनजाति मोर्चा का बैठक रखा गया था जिसमे सभी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किया गया एवम सभी बूत के कार्यकर्ताओं को लगन से कार्य करने हेतु कहा गया

रामधनी मरावी के निवास में यह कार्यक्रम में रखा गया था तथा रामधनी के साथ सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा किया गया और सभी को एक जुट होकर काम करने को कहा गया साथ ही रामविचार नेताम जिंदावाद का नारा भी लगाया गया

इस कार्यक्रम में मेहीलाल आयाम, बीरबल सरूता, कृष्णा मरावी,भगवान सिंह , विजय सिंह , सरजू सिंह एवम महेश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

