बलिया के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की कमान संभालेंगे फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव
बलिया जिले के तेज तर्रार फेफना विधान सभा क्षेत्र विधायक संग्राम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बलिया जिले की कमान संग्राम सिंह यादव के ऊपर आते ही बलिया की राजनीति गर्मी बढ़ गई है। पुर्व जिला अध्यक्ष स्व राज मंगल यादव की लखनऊ में रोड एक्सीडेंट के कारण रिक्त पड़े पद पर आज अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने फेफना के विधायक को बलिया का जिला अध्यक्ष बनाकर आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव की बडी जिम्मेदारी सौंपी है वही स्व राजमंगल यादव के पुत्र रजनीश यादव को भी समाजवादी युवजन सभा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है जबकि बीरबल राम को सपा जिला महासचिव बनाया गया है। मकर संक्रांति के खत्म होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां भी लोक सभा चुनाव की बिगुल फूंक दिया है। बस अब टिकट मिलते ही लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी जोर शोर से पकड़ लेगी। हालांकि राम मन्दिर उद्धघाटन को देखते हुए बलिया ज़िला प्रशासन ने बलिया जिले में 144 धारा लगा दिया है

