नेशनल हाइवे पर दो सांडों की लड़ाई में एक राहगीर घायल
संसारपुर खीरी नेशनल हाइवे पर पुलिस चौकी के निकट दो सांड आपस में भिड़ गए भिड़ंत इतनी तगड़ी थी की लोगों का हूजूम भी अलग ना कर दोनों को लड़ते लड़ते दोनों बाजार में घुस गये जिसमें एक राहगीर घायल हो गया दोनों सांड लड़ते हुए फिर हाइवे पर आ गये इस दौरान राहगीरों और दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई वहीं वाहन रूक गये पर उनकी भिड़ंत जारी रही इस दौरान दुकानदारों ने काफी प्रयास किया दोनों को अलग करने का पर लडाई जारी रही
संसारपुर नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन डिवाइडर के दोनों तरफ आवारा पशुओं ने डेरा जमा रखा है आये दिन इन पशुओं की लड़ाई हाइवे पर हो जाती है इसमें राहगीरों व स्कूली बच्चों को खतरा बना रहता है विगत दिवस दो सांडों की लड़ाई में एक राहगीर जिसका नाम इमरान निवासी संसारपुर थाना मैलानी दो सांडों की लड़ाई में घायल हो गया आये दिन सड़क दुघर्टना का कारण बनने वाले इन पशुओं को व्यापारी मनोज गुप्ता किशोर गुप्ता अनुज शर्मा राकेश जायसवाल अव्वल अली मुकर्रब अली निसार अहमद आदि ने पकड़वाये जाने की मांग की है।

