ट्रक मकान में घुसा बड़ा हादसा होने से बचा

मैनपुरी जनपद में कुसमरा रोड़ पर गनेशपुर (नगला कडड्डी ) में रात्रि को एक ट्रक एक मकान में जा घुसा

जनपद मैनपुरी

रिपोर्ट-रचित पाण्डेय

मैनपुरी जनपद में कुसमरा रोड़ पर गनेशपुर (नगला कडड्डी ) में रात्रि को एक ट्रक एक मकान में जा घुसा।हादसे की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे का कारण लोगों ने बताया कि मोड़ की वजह से चालक काबू नहीं कर पाया और ट्रक मकान में जा घुसा।
वहीं ट्रक चालक घायल हुआ है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।