राजस्थान में आचार संहिता लागू, 23 नवंबर को होंगे चुनाव
चुनाव की तारीख को की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई ।इलाके में विधानसभा चुनाव की तारीख तय होने के बाद चुनावी सरगमिया तेज हो गई है।
विराटनगर (कोटपुलती)
विराटनगर। राजस्थान में चुनाव की तारीख घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई । विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता की पूर्ण पालना के लिए रिटर्निग अधिकारी मूलचंद लुनिया ने उपखंड में सभी अधिकारियों को बुलाकर कार्यालय में क्षेत्रीय विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में रिटर्निग अधिकारी ने निर्देशित किया कि चुनाव की तारीख घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हुई है निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सरकारी सभी कार्यालय से सरकारी योजनाओं से संबंधित व किसी दल विशेष का पोस्टर, बैनर ,होर्डिंग वॉलपेंटिंग लगे हो तो उन्हें 24 घंटे में एवं सार्वजनिक स्थान पर लगे हो तो 48 घंटे में तथा निजी भवनों से 72 घंटों में हटाना सुनिश्चित करें । एसडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना सूचना कार्यालय नहीं छोड़े सरकारी कार्मिक किसी राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं लेंगे। बैठक में पावटा उपखंड अधिकारी बजरंग लाल स्वामी , विराटनगर डिप्टी रोहित साखला सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

