बिहार : बक्सर जिला के अधौगिक थानाध्यक्ष ने गायब बच्चों को जमानिया से किया बरामद
बिहार : बक्सर जिला के अधौगिक थानाध्यक्ष ने गायब बच्चों को जमानिया से किया बरामद
बिहार : -बक्सर जिला के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली गांव स्थित निजी स्कूल के हॉस्टल गायब छात्र को जमानिया स्टेशन से बरामद कर लिया गया। छात्र को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सकुशल परिजनों को सौंप दिया। छात्र के मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।
प्राप्त सूचना के अनुसार यूपी के गाजीपुर जिला के डुमरी गांव के संजय राय के पुत्र राज राय और उदित राय अहिरौली स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहते थे। बुधवार को स्कूल से आने के बाद छात्र राज राय रहस्य ढंग से गायब हो गया था। छात्र के गायब होने के बाद उसके अपहरण होने के आशंका का जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई थी। छात्र के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान घटनास्थल पहुंचे। औद्योगिक थाना पुलिस छात्र के दोस्तों से पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी। वहीं छात्र को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर यूपी के जमानिया से बरामद कर लिया। औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि छात्र को कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया।