भाजपा ने किया किसान सम्मेलन आयोजित -जुटी भीड़

भाजपा ने किया किसान सम्मेलन आयोजित -जुटी भीड़

भाजपा ने किया किसान सम्मेलन आयोजित -जुटी भीड़

राजपुर- बलरामपुर जिले के राजपुर में भारतीय जनता पार्टी ने किसान सम्मेलन आयोजित किया था आपको बता दें मां महामाया मंदिर प्रांगण में भाजपाई एकत्रित हुए पुजा अर्चना पश्चात रैली के शक्ल में चौधरी गेस्ट हाउस पहुंचे किसान सम्मेलन में ट्रेक्टर सहित कई वाहनों में लोग आए हुए थे, चौधरी गेस्ट हाउस में सभा का आयोजन किया गया था भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान पहुंचे हुए थे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु सहित भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे ।

उक्त कार्यक्रम में पुर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा पुर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी सामरी विधानसभा प्रत्याशी उदेश्वरी पैकरा प्रतापपुर विधानसभा प्रत्याशी शकुंतला पोर्ते प्रवीण अग्रवाल,संजय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।