*विद्युत उपकेन्द्र में विवाद करने बाले आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज*

*विद्युत उपकेन्द्र में विवाद करने बाले आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज*
*विद्युत उपकेन्द्र में विवाद करने बाले आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज*

मऊगंज । विद्युत उपकेन्द्र रतनगवां में दिनांक 26.09.23 को रात्रि लगभग 10.00 बजे ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की घटना घटित हुई। जिसके बाद उक्त घटना की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद आज सुबह फरियादी देवलाल जायसवाल पिता रोहिणी प्रसाद जायसवाल उम्र 30 साल निवासी ग्राम हर्रई गुजरान थाना मऊगंज जिला मऊगंज ने मऊगंज पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की अनिल चौबे,आशीष उर्फ गोलू चतुर्वेदी,धीरज उर्फ नागेन्द्र चतुर्वेदी सभी निवासी बेला भाटन ने बिजली सुधार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट किए और आफिस के पास खड़ी मोटर सायकल हेड लाइट तोड़ दिये इस दौरान हल्ला गुहार सुनकर अश्वनी द्विवेदी,रामकृष्ण पाण्डेय,आनंद प्रताप सिह आये और बीच बचाव किया । 

फरियादी की रिपोर्ट पर मऊगंज पुलिस ने भा.द.सं की धारा 323,294,427,506,34 का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।