बस्तर विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया हल्ला बोल।
बस्तर विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया हल्ला बोल।
बस्तर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2022- 23 के परीक्षा परिणामों में विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालयों मे अध्ययनरत विद्यार्थियों को असंतोषजनक परिणाम मिलने के कारण विद्यार्थी परिषद ने बड़े छात्र समुदाय के साथ विश्वविद्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
अभाविप छ. ग. प्रदेश मंत्री श्री मनोज वैष्णव जी ने बताया कि सत्र 2022-23 के बस्तर विश्वविद्यालय से सम्बध्दित महाविद्यालयों में पड़ रहे लगभग सभी संकायों के परिणाम लगभग 25% रहा है जिसमे से लगभग 70 से 75% विद्यार्थी अनुतीर्ण रहे हैं जो कि बस्तर जैसे जनजातिय बाहुल्य क्षेत्र के लिए अत्यंत ही चिंता का विषय है।जब विद्यार्थी परिषद ने संभाग के सभी प्रमुख महाविद्यालयों से ज्ञापन के माध्यम से जानकारी लेनी चाही तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की गलती तथा विद्यार्थियों के खाली पेज जमा करने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की पूरे संभाग में इस प्रकार से परिणाम के बदतर हालत कक देखते हुए परीक्षा परिणाम के साथ - साथ अन्य विषयों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सैकडों छात्रों के साथ उनकी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय का घेराव किया।
बस्तर विभाग संयोजक राजेन्द्र ठाकुर एवं बस्तर जिला संयोजक वरुण साहनी ने वताया कि कुछ राजनीतिक छात्र संगठनों के समर्थन के आड़ में वर्तमान की सत्ताधारी प्रदेश सरकार ने जो शिक्षा और शिक्षार्थी के बीच जो राजनीतिकरण करने का जो षड्यंत्र किया आज आ उसी के परिणामस्वरूप प्रदेश सहित बस्तर संभाग के परीक्षा परिणामो में जो गिरावट आई है उसके कारण हजारों विद्यार्थियों के शिक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़े हुआ है उसका विद्यार्थी परिषद घोर निंदा करती है।
आज प्रदेश सहित बस्तर संभाग के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में परीक्षा परिणामो को लेकर भारी त्रुटियों के कारण असन्तोष फैला हुआ है। एक ओर जहां विद्यार्थी ने कड़ी मेहनत कर परीक्षा दी और परिणामस्वरूप उसे अनुपस्थित बताकर फैल कर दिया गया। तो कही पर प्रायोगिक अंक ही नही दिया , यह लापरवाही सिर्फ यही पर पूरी नही हुई आंतरिक एवं बाह्य मूल्यांकन परीक्षा में प्राप्तांक देना ही भूल गए।
विद्यार्थी परिषद ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम संबंधित अनियमितताओं को शीघ्र दूर किया जाए, विश्वविद्यालय संबंधित प्रत्येककार्यो के लिए प्रत्येक जिलाकेन्द्र में एक उपकेंद्र स्थापित किया जाये ,शोधकार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाए, राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वन शीघ्र किया जाये , विश्वविद्यालय कैम्पस में निःशुल्क वाई- फाई की एवं अन्य मांग की गई।
इस प्रदर्शन में संभाग भर के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।