दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा होगी, NEET-NET पेपर लीक पर राष्ट्रपति

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा होगी, NEET-NET पेपर लीक पर राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों के संयुक्त अभिभाषण के दौरान NEET-NET पेपर लीक को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक की निष्पक्ष जांच होगी. दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी. हाल की परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को दंड दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. राष्ट्रपति ने कहा, 'सरकार का प्रयास है कि देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिले. सरकारी भर्ती हो या फिर परीक्षाएं, इनमें अगर किसी भी वजह से रुकावट आए तो ये उचित नहीं है. इन परीक्षाओं में पारदर्शिता बहुत जरूरी है.'