संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई समाजसेवी की पुण्यतिथि

शाहगंज तहसील क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीन पुर गांव में समाजसेवी स्व राम किशुन की चौथी पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन देवेन्द्र गौतम (चकबंदी पेशकार) एवं हरेंद्र गौतम (अध्यापक) ने किया। इस अवसर पर देवेन्द्र गौतम (अजीवन सदस्य डा अम्बेडकर शिक्षा उन्नयन समिति) कहा कि स्व राम किशुन (प्रधानाचार्य) क्षेत्र के असहाय लोगों की आवाज थे शिक्षा और अन्य सामाजिक कार्यों में आप समर्पण की प्रतिमूर्ति थे।राम किशुन के राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप डा भीमराव अम्बेडकर के बेहद करीबी रहने के साथ ही इन्दिरा गांधी और भारत रत्न राजीव गांधी से भी अच्छे लगाव थे। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध लोगों ने स्व. राम किशुन की चौथी पुण्यतिथि पर क्षेत्र के असहाय एवं पिछड़े लोगों को अंतिम पायदान से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया।

संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई समाजसेवी की पुण्यतिथि