एक साल बाद संजय सिंह की राज्यसभा सदस्यता हुई बहाल

एक साल बाद  संजय सिंह की राज्यसभा सदस्यता हुई बहाल

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पिछले साल मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा से 'अमर्यादित व्यवहार' के कारण निलंबित कर दिया गया था. वहीं बुधवार को संजय सिंह का निलंबन खत्म कर दिया गया है. अब संजय सिंह एक बाद दोबारा संसद जा सकते है. संजय सिंह ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है. AAP सांसद संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "लगभग एक साल के बाद संसद में जाने की अनुमति प्राप्त हुई. निलंबन खत्म हुआ. माननीय सभापति उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ जी, प्रिविलेज कमेटी के सभापति व सभी माननीय सदस्यों का अत्यंत धन्यवाद व आभार."