सांसद सहित भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात।

सांसद सहित भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात।

महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के बीच छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाकर देश व समाज के विकास में एक बेहतर मंच प्रदान कर रहे हैं। मन की बात में ऐसे ही लोगों को सामने लाकर उन्हें मंच प्रदान कर रहे हैं। साथ ही देश की जनता को विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। 

उक्त बातें सांसद पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन के कार्यक्रम सुनने के बाद कही। रविवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल के आवास पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए सांसद पंकज चौधरी सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सांसद ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी अलग-अलग विषयों को लेकर चर्चा करते हैं और सकारात्मक काम करने वालों की प्रतिभा को निखारने व आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी देश में छिपी हुई प्रतिभाओं, देश के विकास में योगदान देने वालों को आगे लाने के लिए बेहतर मंच साझा कर रहे हैं। ताकि ऐसे लोगों से देश की जनता प्रेरणा ले सकें और खुद अपने परिवार, समाज व देश के विकास में भूमिका निभाएं। दरअसल वर्तमान समय में अपनी प्रतिभा योग्यता व क्षमता को परखते हुए सकारात्मक काम करने की जरूरत है। 

इस दौरान बातचीत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का यही उद्देश्य भी है। यह अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सामने मंच देने का माध्यम है। देश की जनता इस कार्यक्रम को सुनकर प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, प्रभाकर द्विवेदी, बलराम दूबे, आकाश श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।