PM मोदी ने 23 साल में 1 दिन की छुट्टी नहीं ली
राजस्थान में आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग समाप्त हो गई. अब दूसरे चरण वाली 13 सीटों के लिए मतदान 26 अप्रैल को होना है. जिसके लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को अमित शाह पाली के भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा करने जोधपुर पहुंचे.
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को राजस्थान पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. जोधपुर के भोपालगढ़ में पाली लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लोगों से सोच समझकर वोट देने की अपील की.
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने पिछले 23 साल में बिना छुट्टी लिए देश की सेवा की है वहीं दूसरी ओर हर तीन महीने में विदेश में 'छुट्टी' पर जाने वाले 'राहुल बाबा' हैं.

