निषाद समाज को कुछ लोग कर रहे हैं भ्रमित : ई. सरवन निषाद
किसी के बहकावे मे आने की जरुरत नहीं है
चौरीचौरा विधायक ई .सरवन निषाद ने बताया कि कुछ लोग मछुआ समाज निषाद समाज को भ्रमित करना चाह रहे हैं। निषाद समाज के साथ महामना डाक्टर संजय निषाद ने अपना खून पसीना बहाया है उनके हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने का कार्य किया है। जब समाज पर कोई आफत आती है तो कुछ तथाकथित समाज के हितैषी लोग दूर दूर तक दिखाई नहीं देते हैं। महामना डाक्टर संजय निषाद में समाज की लड़ाई के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। जब निषाद समाज के लोगों को हीन भावना से देखते थे और उनको सम्मान दिलवाने का कार्य किया है। आज मछुआ समाज कल्याण विभाग के माध्यम से हजारों निषाद समाज के लोग आज रोजगार प्राप्त कर रहें हैं। और आरक्षण की लड़ाई के लिए राज्य और केन्द्र सरकार से लड़ाई लड़ने का कार्य किया है जल्द ही निषाद समाज को आरक्षण मिलेगा। निषाद समाज की लड़ाई लड़ने के लिए हम लोगों ने अपनी जवानी को कुर्बान कर दिया है। लोगों को कई बार निषाद समाज की अगुवाई करने का मौका मिला लेकिन लोगों ने बस अपना जेब भरा है। संजय निषाद ने निषाद समाज के सुख दुख में साथ रखने का जो वादा किया था वह आज भी निभा रहे हैं। कुछ तथाकथित समाज के हितैषी लोग आजकल बाहर आ गए हैं जब निषाद समाज पर अत्याचार होता था तो वह कहां थे।

