मेरी माटी मेरा देश के तहत जीनियस अल फ़लाह इंटर कॉलेज किठौर में हुए कार्यक्रम

मेरठ जनपद के कस्बा किठौर में
गौरतलब है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के वीर एवं बौरांगनाओ के लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से देश के शहीद वीर एवं बीरांगनाओं कोचाली पीढ़ी को भी शहीदों के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकें। जिसके तहत जीनियस अल फ़लाह इंटर कॉलेज किठौर में 11 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक मेरी माटी मेरा देश, आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आज आजादी की 76 वी वर्षगाँठ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आज विद्यालय के छात्रों के द्वारा मेरी माटी मेरा देश व आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे में विभिन्न प्रकार की झांकियां तथा तिरंगा यात्रा निकली गई साथ ही पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। कॉलेज के प्रबंधक श्री जावेद अली उपप्रबंधक ज़ाहिदुल इस्लाम व प्रधानाचार्य फुरकान अली, मशकूर अहमद जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम माo टिंकू कुमार, दिलशाद अहमद,हैदर अली, देवदत्त कुमार, रकम सिंह, नरेश कुमार, सलीम अहमद, वसीम अहमद, बिलाल अहमद, आदेश कुमार आदि अध्यापक गण व इस अवसर पर किठौर थाना परिसर में थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह के साथ सभी पुलिसकर्मी रहे। कस्बे के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


