"नटराज आर्ट म्यूजिक एंड डांस अकादमी" द्वारा आयोजित किया गया नटराज गरबा महोत्सव
भोपाल से रिपोर्ट ।
भोपाल में "नटराज आर्ट म्यूजिक एंड डांस अकादमी" द्वारा दो दिवसीय नटराज गरबा महोत्सव 2023 कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना सुश्री वी.अनुराधा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया l नटराज आर्ट्स का उद्देश्य छोटे-छोटे कलाकारों को मंच प्रदान करना होता है जिसमें कुमारी आरती मारण ने की एकल तबले की प्रस्तुति दी इसी के साथ उज्जवल गुप्ता और अश्वनी वर्मा ने सरस्वती वंदना की, शगुन पारे ने बांसुरी वादन किया सुनील पासवान ने मां भगवती का गीत की चैतन्य एवं सूर्य त्रिपाठी ने तबले पर जुगलबंदी की इसके पश्चात भोपाल के प्रसिद्ध तबला वादक सुमित मेहर के छात्र कुशाग्र गुप्ता, अश्विन सिंह ठाकुर ने तबले की प्रस्तुति दी इसके पश्चात कार्यक्रम में देवेंद्र भार्गव और भानु खटीक आदि लोग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई l कार्यक्रम में मुख्य रूप से मां भगवती के भक्ति गीत पर ही गरबा का कार्यक्रम किया गया ।

