*विधिक साक्षरता शिविर में बच्चों को दी उनके अधिकार व कानून की जानकारी*

*विधिक साक्षरता शिविर में बच्चों को दी उनके अधिकार व कानून की जानकारी*
*विधिक साक्षरता शिविर में बच्चों को दी उनके अधिकार व कानून की जानकारी*

मऊगंज। विधिक सहायता समिति जिला मऊगंज के तत्वाधान में ऋषिराज कुलम विद्यालय मऊगंज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन माननीय अतिरिक्त जिला जज श्री आदेश जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर श्री राहुल नामदेव (मजिस्ट्रेट) ने बच्चों उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और शिक्षा के अतिरिक्त खेलकूद और संगीत में भी ध्यान देने के लिए कहा । श्री आशीष मिश्रा (मजिस्ट्रेट) ने बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी। श्रीमती गीता ऊयके (मजिस्ट्रेट) मैडम ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। न्यायाधीश द्वय श्री युवराज दीक्षित (मजिस्ट्रेट) एवम श्री क्षितिज पवार (मजिस्ट्रेट) ने कानून की महत्ता से बच्चों को अवगत कराया। इस अवसर पर न्याय मित्र समाजसेवी रमेश कुमार पाण्डेय ने अपनी कविता "हम लाए है संविधान से कुछ सूत्र निकाल के " का गायन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री जैन ने छात्र छात्राओं को शिक्षा ,संविधान और समानता पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया की न्यायालय और न्यायाधीश उनके मित्र है और बच्चों को कही भी अन्याय का डट कर मुकाबला करना चाहिए। शिक्षा से स्वयं, समाज व देश का विकास सुनिश्चित होता है। शिक्षा से व्यक्ति में जागृति उत्पन्न होती है, जिससे व्यक्ति सर्वांगीण विकास कर सकता हैं। 

विद्यार्थियों को उनके अधिकारों व उनके लिए बने कानूनों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बाल विवाह से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा किस प्रकार व्यक्ति का विकास अवरुद्ध हो जाता है।

 कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के संचालक विकास श्रीवास्तव ने आभार प्रगट करते हुए सभी न्यायाधीश महोदय को अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।