4 लाख से ज्यादा छात्रों को दोबारा जारी होगा NEET का रिजल्ट
NEET-UG परीक्षा रद्द नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया कि दोबारा परीक्षा नहीं होगी. कोर्ट ने फिजिक्स के एक सवाल को लेकर भी स्पष्ट किया. कोर्ट का कहना था कि एक सवाल के दो जवाब सही नहीं हो सकते. इस कन्फ्यूजन में जिन स्टूडेंट्स ने अलग-अलग ऑप्शन को चुना था, उनके रिजल्ट को रिवाइज किया जाएगा. कोर्ट के इस फैसले से 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के रिजल्ट प्रभावित होंगे. इसमें NEET परीक्षा में 720/720 के साथ टॉप करने वाले वे 44 अभ्यर्थी भी शामिल हैं. चूंकि कोर्ट ने उन्हें दिए गए ग्रेस मार्क खत्म करने का फैसला किया है.

