टेस्ट में वनडे जैसा शतक... बर्मिंघम में जेमी स्मिथ की आंधी, टीम इंडिया के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं

टेस्ट में वनडे जैसा शतक... बर्मिंघम में जेमी स्मिथ की आंधी, टीम इंडिया के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही टीम इंडिया को दो विकेट जल्दी मिल गए। लेकिन फिर जेमी स्मिथ ने कमाल की पारी खेल दी।

 

जेमी स्मिथ की शानदार सेंचुरी

 

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंज के बीच बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम को कमाल की शुरुआत दिलाई। सिराज ने इंग्लैंड के लगातार 2 बल्लेबाजों को आउट कर आग उगल दी। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को धो दिया। जेमी स्मिथ ने इस मैच में फंसी हुई इंग्लैंड की टीम को एक बेहतरीन शतक मार मुसीबत से निकाल दिया। जेमी स्मिथ ने सिर्फ 80 गेंदों पर शतक ठोका है।


जेमी स्मिथ का शानदार शतक

भारतीय टीम के गेंदबाजों पर जेमी स्मिथ ने गजब का हमला बोला। जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों पर शतक पूरा करते हुए टीम इंडिया को प्रेशर में डाल दिया। स्मिथ ने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। उन्होंने अपना शतक भी रविंद्र जडेजा की लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाकर पूरा किया है।

 

इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)

76 गिल्बर्ट जेसप बनाम ऑस्ट्रेलिया द ओवल 1902
77 जॉनी बेयरस्टो बनाम न्यूजीलैंड ट्रेंट ब्रिज 2022
80 हैरी ब्रूक बनाम पाक रावलपिंडी 2022
80 जेमी स्मिथ बनाम इंड एजबेस्टन 2025
85 बेन स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2015



दो गेंदों पर दो विकेट उड़े थे

इससे पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को परेशानी में डाल दिया था। दिन शुरू होते ही मोहम्मद सिराज ने लगातार दो गेंदों पर इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। सिराज ने पहले जो रूट को 22 रन पर आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने बेन स्टोक्स को भी आउट कर दिया। इससे 84 रन पर इंग्लैंड की आधी टीम आउट हो गई।