IND vs ENG: रूट ने गिफ्ट किया विकेट तो ड्रीम बॉल डालकर स्टोक्स को बनाया शिकार, मोहम्मद सिराज का जलवा तो देखिए

IND vs ENG: रूट ने गिफ्ट किया विकेट तो ड्रीम बॉल डालकर स्टोक्स को बनाया शिकार, मोहम्मद सिराज का जलवा तो देखिए

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। तीसरे दिन सिराज ने जो रूट और बेन स्टोक्स को पवेलियन भेजा।

 

मोहम्मद सिराज ने दो गेंद पर दो विकेट लिए

 

बर्मिंघम: जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में Mohmmad Siraj  इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर भारत की तेज गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे हैं। पहले मैच में भी उन्होंने कमाल की बॉलिंग की थी लेकिन किस्मत का साथ नहीं मिला। वह इंग्लैंड बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहे हैं। इसके बाद भी विकेट नहीं मिला। अब टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में सिराज बल्लेबाजों को परेशान भी कर रहे हैं और उन्हें विकेट भी मिल रहा है।


दो गेंदों पर स्टोक्स और रूट के विकेट

दूसरे दिन उन्होंने जैक क्राउली को आउट किया था और तीसरे दिन की शुरुआत में उन्होंने जो रूट के साथ Ben Stokes जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। तीसरे दिन के अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज ने जो रूट को आउट किया। रूट अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन एक सीधी गेंद जो लेग साइड जा रही थी, उस पर उनका बल्ला लग गया। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ा

#thebharatnews