आठवीं तक के सरकारी स्कूली बच्चों को मिली फ्री यूनिफॉर्म

आठवीं तक के सरकारी स्कूली बच्चों को मिली फ्री यूनिफॉर्म
आठवीं तक के सरकारी स्कूली बच्चों को मिली फ्री यूनिफॉर्म

यूनिफॉर्म पाकर बच्चों के खिले चेहरे।

विराटनगर । विराटनगर उपखंड के ग्राम मेड स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को राजस्थान सरकार की ओर  से फ्री यूनिफॉर्म वितरित की गई । यूनिफॉर्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कक्षा 1 से 8 तक के 220 बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई। यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य बसंत बिहारी शर्मा, मेड सरपंच बिना रातावाल, जीएसएस अध्यक्ष सोदान फागना , अध्यापक मालीराम सोनी, कमलेश जागा, हंसराज गुर्जर सहित सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।

बाइट - बसंत बिहारी शर्मा, प्राचार्य