Budaun News:घर से गायब हुईं सगी बहनें अपहरण का मुकदमा
1.
(बदायूं ): दो दिन पहले रात के समय सगी दो बहनें घर से गायब हो गई।परिजनों आंख खुली तो देखा की लड़कियां नही है। घर मे इधर उधर देखा नहीं मिली तो हड़कंप मच गय...परिजन दोनों की तलाश करते रहे लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज करपुलिस युवतियों की तलाश में जुटी है।पूरा मामला शिवलाल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का सामने आया है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार की रात को परिवार घर मे सो रहा था कि रात करीब डेढ़ बजे के करीब उसकी दो बेटियां अचानक गायब हो गयी। जब आंख खुली तो लड़कियों को गायब पाया। आरोप है कि पटियाली सराय निवासी अमन गोस्वामी उर्फ छोटू पुत्र लल्ला, तथा ब्रह्मपुर निवासी हर्ष उनकी बालिग बेटियों को बहला फुसलाकर डरा धमकाकर अपहरण कर ले गए है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

